पासपोर्ट साइज़ फोटो और 4×6 प्रिंट शीट मेकर (3.5×4.5 सेमी, सही KB)
ऑनलाइन फ़ॉर्म के लिए सही KB (20 KB, 50 KB, 200 KB) वाली सिंगल पासपोर्ट फोटो बनाएँ, या एक ही क्लिक में 4×6 इंच और A4 पेपर पर 4, 6, 8, 12 या 24 फोटो की प्रिंट शीट डाउनलोड करें।
ऑनलाइन अपलोड और स्टूडियो प्रिंट — दोनों काम एक ही जगह
हर परीक्षा और सरकारी कार्ड के लिए आपको दो चीज़ें चाहिए: फ़ॉर्म में अपलोड करने के लिए सही पिक्सेल और सही KB वाली डिजिटल JPG, और एडमिट कार्ड पर चिपकाने के लिए कागज़ पर छपी पासपोर्ट फोटो।
इस टूल के पहले टैब में भारत के सभी प्रमुख मानक (413×531 px पासपोर्ट, 420×525 px सारथी DL, 200×230 px बैंकिंग, 1200×1800 px NEET 4×6 पोस्टकार्ड और 213×213 px पैन कार्ड) पहले से सेट हैं। दूसरे टैब में आप उसी फोटो से 300 DPI की 4×6 इंच या A4 प्रिंट शीट (कटिंग लाइन के साथ) तुरंत बना सकते हैं।
Kaise kaam karta hai
- साफ़ सफ़ेद या हल्के बैकग्राउंड वाली अपनी फोटो ऊपर बॉक्स में चुनें।
- ऑनलाइन फ़ॉर्म अपलोड के लिए 'Single Photo (Exact KB)' चुनें, या कागज़ पर प्रिंट निकलवाने के लिए 'Printable Sheet (4×6 / A4)' चुनें।
- Single मोड में अपना फ़ॉर्म चुनें — पासपोर्ट 3.5×4.5 सेमी (413×531 px), सारथी ड्राइविंग लाइसेंस (420×525 px), IBPS (200×230 px), NEET 4×6 पोस्टकार्ड (1200×1800 px) या पैन कार्ड (213×213 px)।
- Sheet मोड में 4×6 या A4 पेपर और फोटो की संख्या (4, 6, 8, 12, 24) चुनकर 300 DPI JPG या PDF डाउनलोड करें।
Aksar poochhe jaane wale sawaal
3.5 x 4.5 सेमी पासपोर्ट फोटो में कितने पिक्सेल होते हैं?
300 DPI पर 3.5 × 4.5 सेमी का गणितीय नाप 413 × 531 पिक्सेल होता है, जबकि सारथी परिवहन पोर्टल 35 × 45 मिमी को 1.4 × 1.75 इंच मानकर 420 × 525 पिक्सेल माँगता है। यहाँ दोनों विकल्प अलग-अलग मौजूद हैं।
4x6 फोटो पेपर पर 8 पासपोर्ट फोटो कैसे सेट करें?
'Printable Sheet (4×6 / A4)' टैब पर क्लिक करें, '4 × 6 inch Photo Paper' और '8 Photos' चुनें। तैयार 300 DPI फ़ाइल को किसी भी फोटो स्टूडियो से 10–20 रुपये में प्रिंट करवा लें।