FileKBEN

PDF और फोटो को जोड़ें (Merge PDF) — 100 KB, 200 KB या 500 KB के अंदर

आधार कार्ड के दोनों तरफ़, सभी सेमेस्टर की मार्कशीट या प्रमाण-पत्रों को सही क्रम में जोड़कर फ़ॉर्म की माँगी KB सीमा (100 KB, 200 KB, 300 KB, 500 KB) के अंदर एक PDF बनाएँ।

PDF, JPG, PNG · एक बार में 50 फ़ाइलें तक · कुछ भी अपलोड नहीं होता

आउटपुट

यहाँ 1 KB = 1024 बाइट माना गया है, जैसा Windows और ज़्यादातर पोर्टल गिनते हैं। अगर आपका फ़ॉर्म 1 KB को 1000 बाइट मानता है, तो सीमा से लगभग 3% कम का लक्ष्य रखें।

एडवांस विकल्प
0%
काम चल रहा है
यह आपके डिवाइस पर चलता है, इसलिए बड़ी फ़ाइल में थोड़ा समय लग सकता है।
आपकी अभी बनाई फ़ाइल
PDF
—
Download

हर कदम इसी ब्राउज़र टैब में होता है। फ़ाइल कभी अपलोड नहीं होती, इसलिए बाद में कुछ हटाने की ज़रूरत नहीं।

सरकारी फ़ॉर्म के लिए PDF जोड़ने और KB घटाने का एक ही टूल

UPSC, छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP), बैंकिंग और राज्य भर्ती फ़ॉर्मों में हर दस्तावेज़ के लिए सिर्फ़ एक अपलोड बॉक्स मिलता है। जब आपके पास चार सेमेस्टर की अलग-अलग मार्कशीट हों या आधार कार्ड के आगे और पीछे की अलग-अलग फ़ाइलें हों, तो उन्हें एक ही PDF में जोड़ना पड़ता है — और साथ ही कुल वज़न 200 KB, 300 KB या 500 KB के नीचे रखना होता है।

यह टूल दोनों काम एक ही बार में आपके डिवाइस पर करता है: पहले पन्नों को आपके चुने क्रम में जोड़ता है, और फिर ज़रूरत के अनुसार क्वालिटी संतुलित करके फ़ाइल को ठीक आपकी KB सीमा के अंदर लाता है।

Kaise kaam karta hai

  1. दो या अधिक PDF फ़ाइलें या JPG/PNG फोटो ऊपर दिए बॉक्स में चुनें (कोई भी फ़ाइल आपके फ़ोन से बाहर नहीं जाती)।
  2. तीर (↑ और ↓) के निशान से पन्नों का सही क्रम तय करें (जैसे आधार का सामने वाला भाग पहले और पता बाद में)।
  3. अपने पोर्टल की अधिकतम KB सीमा लिखें — जैसे 200 KB, 300 KB या 500 KB।
  4. 'Merge PDF' बटन दबाएँ और तैयार संयुक्त PDF तुरंत डाउनलोड करें।

Aksar poochhe jaane wale sawaal

क्या मैं दो PDF जोड़कर साथ ही उसका साइज़ 200 KB से कम कर सकता हूँ?
हाँ। साधारण PDF मर्जर सिर्फ़ फ़ाइलें जोड़ देते हैं जिससे साइज़ बढ़ जाता है। यह टूल पन्नों को जोड़ने के बाद उन्हें आपकी लिखी KB सीमा (जैसे 200 KB या 300 KB) के अंदर कंप्रेस भी कर देता है।
क्या PDF और मोबाइल फोटो (JPG) को एक साथ जोड़ा जा सकता है?
बिलकुल। आप एक ही कतार में PDF और JPG/PNG दोनों डाल सकते हैं — टूल सभी को A4 पन्नों में ढालकर एक PDF बना देगा।
क्या मेरे दस्तावेज़ किसी सर्वर पर अपलोड होते हैं?
नहीं। पूरी प्रक्रिया आपके अपने ब्राउज़र के अंदर होती है, इसलिए मार्कशीट और पहचान-पत्र पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं।

Related

Spec galat hai ya exam missing? Batayein.